सेंसेक्स टुडे: बंपर बढ़त के बाद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में मजबूत सरकार के गठन से देश के शेयर बाजार में अति उत्साह नजर आया। शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स 40,000 के लेवल को पार कर गया। वहीं, नफ्टी भी 12,000 के स्तर को पार कर गया। कारोबार के अंत में बिकवाली का दौर रहा जिसके कारण शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 117 अंक गिरकर 39,714 के लेवल पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 23 अंक गिरकर 11,922 के स्तर पर बंद हुआ।
सुबह सेंसेक्स 169 अंकों की बढ़त के साथ 40000.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 59 अंकों की तेजी के साथ 12005 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। निफ्टी पर रियल्टी को छोड़कर सभी प्रमुख 10 इंडेक्स में हरे निशान में कारोबार हो रहा हैं। एशियन पेंट्स, कोल इंडिया और टीसीएस में 2 फीसदी के करीब तेजी थी। वहीं, यस बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी में 1 फीसदी के करीब गिरावट है। सेंसेक्स के 30 में 26 शेयरों में तेजी थी।
कल शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण से पहले गुरुवार को देश का शेयर बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 330 अंकों की बढ़त के साथ 39,831 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 85 अंकों की बढ़त के साथ 11,945.90 के लेवल पर बंद हुआ।
कल सुबह शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स सुबह 78.23 अंकों की मजबूती के साथ 39,580.28 पर जबकि निफ्टी 4.2 अंकों की बढ़त के साथ 11,865.30 पर खुला।





