जैश-ए-मुहम्मद के तीन आतंकियों को पाकिस्तानी अदालत ने सुनाई पांच साल की सजा, जानें क्यों उठाया ये कदम…

जैश-ए-मुहम्मद के तीन आतंकियों को पाकिस्तानी अदालत ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। यह सजा संगठन के लिए पैसा जुटाने का दोषी ठहराते हुए सुनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बढ़ते दबाव के बीच मसूद अजहर के आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के खिलाफ कार्रवाई के लिए यह फैसला आया है।
अदालत ने तीनों को अलग मामलों में दोषी करार दिया। उन्हें पंजाब प्रांत के गुजरांवाला स्थित केंद्रीय कारागार भेजा गया है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, दोषी मुहम्मद इफ्तिखार, मुहम्मद अजमल और बिलाल पर 45,000, 50,000 और 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगा है।
अमेरिका के विदेश विभाग ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब करना होगा…
गुजरांवाला के आतंकवादरोधी विभाग ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पंजाब के आतंकवादरोधी विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक प्रतिबंधित संगठनों को आतंकी वित्त पोषण में लिप्त होने से रोकने के लिए मुकदमा
चलाया जा रहा है। इन संगठनों और इनके नेताओं को प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि वे इस तरह के कृत्यों से दूर रहें नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।





