कम्प्यूटर से भी तेज बनाना चाहते हैं दिमाग तो आज से ही रोज खाएं ये एक चीज

आजकल जमाना इतना एडवांस हो चुका है लोग हर चीज अपने माइंड से कंट्रोल कर रहे हैं। फिर चाहे वो जॉब हो या घर का काम मैनेज करना। इन सबके लिए दिमाग को तेज बनाना बहुत जरूरी हो गया है। मगर खाने से लोगों को पूरे पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में देसी घी एक बेहतर जरिया है।

1. देसी घी में मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ मेमोरी को तेज करने बल्कि कई दूसरी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है।
2. देसी घी में प्रचुर मात्रा में एंटी आॅक्सिटेंड्स एवं विटामिन ई पाया जाता है। इसलिए ये स्किन के लिए बहुत उपयोगी है। अगर रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाया जाए तो स्किन चमकदार हो जाएगी। ये रंगत को भी निखारने का काम करता है।
3. देसी घी दिमाग को तेज बनाने में भी बहुत मददगार है। क्योंकि ये ब्रेन की नसों को एक्टिवेट करने में मदद करता हैं इसके नियमित सेवन से मन शांत रहता है। साथ ही मेमोरी शार्प होती है।
4. देसी घी में मौजूद विटामिन ई स्किन को मुलायम बनाता है। जिससे रुखापन और रैशेज की समस्या दूर होती है। इससे चेहरा ग्लोइंग बनता है। इसमें मौजूद एंटी एजिंग तत्व बुढ़ापे के असर को कम करने में मदद करता है। इससे रंगत में भी निखार आता है।
5. देसी घी का सेवन मोटापा कम करने में भी मददगार साबित होता है। इसे रोजाना खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर नियमित रूप से पीने से वजन कम होता है। इसे रोजाना पीने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है।
6. देसी घी में कैल्शियम और प्रोटीन भी होता है इसलिए ये हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये हड्डियों में बनने वाले बोन मैरो जूस को बनाने में मदद करता है। इससे हड्डियां लचीली होती हैं और जल्दी टूटती नहीं है।
7. जिन लोगों के जोड़ों में दर्द या गठिया की परेशानी है तो इससे छुटकारा पाने के लिए भी देसी घी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 एक तरह से ल्यूब्रिकेंट का काम करता है।
8. रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच घी खाने और 5-10 मिनट बाद गुनगुना दूध पीने से आंखों से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। इससे आंखों की रौशनी तेज होती है। साथ ही धुंधलापन व कम दिखाई देने की समस्या भी हल होती है।
9. देसी घी में प्रोटीन और विटामिन ई पाया जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने से बालों को पोषण मिलता है। ये सिर की ड्राई स्किन को ठीक करता है। इससे बाल मजबूत, घने, रेशमी एवं काले बनते हैं।
10. रोजाना देसी घी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है। ये बॉडी से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालकर गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढाता है। इससे बॉडी में दिनभर एनर्जी रहती है।





