जिले के तीन थाना क्षेत्रों में लगी आग ने बरपाया कहर, 15 घर राख, एक झुलसा

जिले के तीन थाना क्षेत्रों में लगी आग ने कहर बरपाया। जिसमें 16 घर जलकर राख हो गए। एक युवक भी झुलस गया। आग से हुए नुकसान का सर्वे किया जा रहा है।

तरबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरी रोहुआ के मजरा लोनियनपुरवा के निवासी रामरूप चौहान तथा उनके भाई रोहित राम चौहान के फूस के मकान में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दोपहर लगभग एक बजे आग लगने से उनकी पूरी ग्रहस्थी जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में घर में रखा अनाज, नकदी, कपड़ा, चारा काटने की मशीन, पंखा सहित अन्य गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान विनय कुमार शुक्ल ने स्थानीय पुलिस को घटना सूचना दी। साथ ही राजस्व लेखपाल को भी बताया। ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की नकद सहायता दी तथा हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के नकहरा गांव में आग से चार लोगों के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ट्रैक्टर ट्राली भी जल गया। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया। आग से हुई क्षति का आकलन तहसील की टीम कर रही है। कर्नलगंज के ग्राम फत्तेपुर कोटहना में दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया। और एक के बाद एक घर को अपने चपेट में लेने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दिया। और स्वयं जुटकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। तब तक फायर वाहन के साथ पहुंचे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये। और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। आग की चपेट में आकर संतोष सिंह, अरुण सिंह राजेश सिंह, पुष्पा सिंह, प्रमोद सिंह, नीरज सिंह, ओमवीर सिंह शैलेन्द्र विक्रम, अजय सिंह, विवेक सिंह, तान्या सिंह, नीलू, वंदना एवं शीलू का घर जल गया। तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है।

Back to top button