बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए महिला पुलिस ने एक कदम और आगे बढ़ाया

बेटियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए महिला पुलिस ने एक कदम आगे बढ़ाया है। एंटी रोमियो की टीम शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर पहुंचकर बेटियों से सुरक्षा को लेकर जानकारी कर रही है। उन्हें जागरूक कर रही है। उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निदान का प्रयास कर रही है।

पुलिस की एंटी रोमियो टीम की प्रभारी मंजू यादव ने बुधवार की शाम को टीम के साथ शहर के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय चौराहा, फव्वारा चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, बहराइच रोड सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर बेटियों व महिलाओं से बात की। उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वास्त किया। बताया कि अगर कहीं पर सुरक्षा को लेकर कोई परेशानी हो तो तत्काल डायल 100 या 1090 पर काल करें। जिसे पुलिस इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करें। टीम में सूरज गुप्ता, उपेंद्र कुमार, कौशलेंद्र कुमार, सीमा वर्मा, हेमलता, कविता मौर्या सहित अन्य मौजूद थे।

Back to top button