पूर्वी दिल्ली के दो गोवंश काटे जाने की खबर से मचा हंगामा, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित संजय झील पार्क के पास बुधवार सुबह कुछ लोगों द्वारा दो गोवंश काटे जाने की खबर से हंगाम मचा हुआ है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में पांडव नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को राहगीरों ने गोवंश कटे होने की सूचना दी। लोग सुबह पार्क जा रहे थे तभी देखा कि दो लोग ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें देखते ही वह गायों को छोड़कर फरार हो गए। इस मामले को लेकर हिंदू संगठन के सदस्य थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं।





