वीडियो: वोट मांगने पहुंचे अनुपम खेर, तो एक दुकानदार ने पूंछ लिया कुछ ऐसा जिसे सुन हैरान हो गये सब..

अपनी पत्नी  किरण खेर के लिए चुनाव प्रचार कर रहे अनुपम खेर को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब एक दुकानदार ने पिछले वादे के बारे में पूछ लिया. प्रचार के लिए वह एक दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने उन्हें 2014 के चुनावी घोषणा पत्र दिखाकर पिछले वादों के बारे में पूछा तो उनसे जवाब देते नहीं बना और वहां से बिना कुछ कहे ही वापस लौट गए.

चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर किरण खेर चुनाव लड़ रही हैं. वह 2014 में भी इस सीट पर विजयी रही थीं और दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रही हैं. उनके लिए मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी इन दिनों लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार करते हुए अनुपम खेर अचानक एक दुकान पर पहुंचे तो वहां एक दुकानदार ने एक कार्ड दिखाते हुए पिछले लोकसभा चुनाव में किए गए वादों की स्थिति जाननी चाही तो अनुपम खेर से कुछ कहते नहीं बना और वह वहां से आगे बढ़ गए.

सीजेआइ ने कहा -न्यायपालिका खतरे में है और किया जा रहा है इसे टार्गेट

चुनाव प्रचार में बिजी अनुपम खेर के लिए अभी समय अच्छा नहीं चल रहा है. एक दिन पहले एक स्थानीय अखबार ने दावा किया कि अनुपम खेर की जनसभा में ज्यादा भीड़ नहीं आ रही. हालांकि उन्होंने इस दावे पर प्रहार करते हुए कहा, ‘मैंने अब तक 515 फिल्में की जिसमें कई हिट नहीं हुईं.’ यह कहते हुए अनुपम खेर ने अपनी रैली की भीड़ दिखाने की भी अखबारों से अपील की. उन्होंने कहा कि जो कल की रैली भीड़ न होने के चलते रद्द होने की बात कर रहे थे, उन्हें आज की यह तस्वीर दिखानी चाहिए.’

अनुपम खेर ने ट्विटर पर न्यूज रिपोर्ट और अपनी दूसरी चुनावी रैली की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि पहली तस्वीर बिल्कुल सही है. मैं रैली स्थल पर समय से पहले पहुंच गया और वहां कोई नहीं था. इसलिए मैं दूसरी जगह चला गया. लेकिन दूसरी जनसभा की तस्वीर सच्चाई बयां कर रही है.

https://twitter.com/scribe_prashant/status/1126011899882029057?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1126011899882029057&ref_url=https%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fstory%2Fanupam-kher-embarrassed-shopkeeper-shows-2014-manifesto-chandigarh-constituency-lok-sabha-elections-2019-1-1082032.html

Back to top button