आज आएगा ICSE ISC 10th, 12th का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड 2019 परीक्षा के परिणाम 7 मई यानि आज जारी कर दिए जाएंगे. 10वीं-12वीं के सभी छात्र अपना रिजल्ट (CISCE) की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org. पर जाकर देख सकते हैं.
CISE, ISC 2019 class 10th and 12th Results: ऐसे देखें रिजल्ट-
स्टेप 1- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.cisce.org पर जाएं.
स्टेप 2- सामने आए लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- ID नंबर और पूछी गई जानकारी भरें.
स्टेप 4- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
स्टेप 5- भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
कैसा था पिछले साल का रिजल्ट-
बिहार: वोटिंग के दौरान होटल में मिली EVM, मचा हडकंप…
पिछले साल CISCE ने आईसीएसई रिजल्ट और आईएससी रिजल्ट 2018 की घोषणा 14 मई को घोषित की थी. पिछले साल आईसीएसई रिजल्ट 98.51 प्रतिशत रहा था जबकि आईएससी रिजल्ट 96.21 प्रतिशत रहा था. आईएससी 12वीं में 7 छात्रों ने पहला स्थान हासिल कर टॉप किया था. जबकि आईसीएसी 10वीं में नवी मुंबई के सेंट मेरी के स्वंय दास ने 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था.
पुर्नमूल्यांकन की प्रक्रिया-
परिणाम जारी होने के बाद अगर कोई छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो वह परीक्षा परिणाम जारी होने के सात दिन के अंदर ही छात्र काउंसिल के पोर्टल से पुर्नमूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. बता दें, छात्र 13 मई तक ही आवेदन कर सकता है.





