फार्मासिस्ट का कहना है कि उसके खाते निकाल लिए 24 हजार

साइबर अपराधों पर रोक नहीं लग पा रही है। जिला महिला अस्पताल गोंडा में तैनात फार्मासिस्ट राजू प्रसाद गुप्ता के एटीएम कार्ड की क्लोनिग कर 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला आया है। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक को पत्र लिखा है।
फार्मासिस्ट का कहना है कि उसके खाते से 20 अप्रैल को 20 हजार रुपये का आहरण किया गया तथा इसके बाद चार हजार रुपये एक अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। उसका कहना है कि उसने उक्त खाते से न तो कोई रुपया निकाला है न ही किसी को एटीएम दिया है। इस शिकायत पर एसपी आरपी सिंह ने मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी रितु सिंह को दी है। उन्होंने बैंक से जानकारी जुटाने के साथ ही पत्र लिखा है। इधर नवाबगंज के पड़ाव निवासी शाबान अली ने भी एसपी को पत्र लिखा है। उसका कहना है कि 29 अप्रैल को उसके खाते में दो लाख 41 हजार 112 रुपये थे। उसके खाते पर मैसेज अलर्ट भी लगा है। बावजूद इसके एक मई से दो मई के बीच तक एक लाख 80 हजार रुपये भिन्न-भिन्न खाता संख्या में ट्रांसफर कर लिया गया। जिसकी सूचना भी मैसेज के जरिए उसे नहीं मिली। अंतिम बार 20 हजार रुपये की निकासी के समय उसे मैसेज प्राप्त हुआ। जिससे वह हतप्रभ रह गया। उसने इसकी शिकायत एसपी को दी है।
नहीं चल रहा पता
-मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव निवासी सूर्यनरायन पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी पत्नी गंगोत्री देवी एक घर से दूसरे घर के लिए निकली थी लेकिन, वह घर तक नहीं पहुंचीं। काफी खोजबीन करने के बावजूद उनका पता नहीं चल रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।





