कमजोर हुआ फानी, खतरा टला अब ओर बढ़ा रहा है तेजी से…

कमजोर हो रहा है फानी: NDRF के डीआईजी ऑपरेशन्स रणदीप कुमार ने कहा कि फानी तूफान कमजोर हो गया है. वह बंगाल के कुछ हिस्सों में अभी भी है.वह बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है. स्थिति नियंत्रण में है. NDRF की 9 टीमें पश्चिम बंगाल में हैं.
बीजू पटनायक एयरपोर्ट से उड़ानें होंगी बहाल
बीजू पटनायक एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं कुछ देर में बहाल होंगी. फानी के कारण हवाई अड्डे का टर्मिनल क्षतिग्रस्त हो गया है, एटीसी टॉवर की छत भी तूफान में उड़ गई थी. ऑपरेशन को फिर से शुरू करने के लिए वैकल्पिक एटीसी व्यवस्था की गई है.
राष्ट्रपति भवन में नहीं होगी इफ्तार पार्टी या अन्य धर्म या समुदाय से जुड़ा कोई दूसरा कार्यक्रम
ओडिशा में 10 लोगों की मौत
फानी तूफान के कारण ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है. ताजा जानकारी के मुताबिक तूफान फानी ने ओडिशा में 10 लोगों की जान ले ली.





