मुख्य नियंता सौंपी गई प्रशस्ति पत्र

लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2019 के बेहतर आयोजन के लिए चीफ प्राक्टर व कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ. जितेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार के प्रशस्ति पत्र देने पर प्राचार्य व प्राध्यापकों ने बधाई दी।
शिक्षा सत्र 2018-19 में युवाओं को देश से जुड़े विभिन्न मुद्दो पर विचार प्रकट करने का अवसर प्रदान किया गया था। इसके लिए कॉलेजों में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। एलबीएस पीजी कॉलेज में जिला युवा संसद कार्यक्रम हुआ। जिसकी जिम्मेदारी मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, पूर्व मुख्य नियंता डॉ. ओंकार पाठक, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. डीके गुप्त, डॉ. हरि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. मंशाराम वर्मा आदि ने बधाई दी।





