गोंडा यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेनों में बढ़ा दी चेकिग…

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेनों में चेकिग बढ़ा दी है। आरपीएफ के जवान बोगियों में जाकर जांच कर रहे हैं। संदिग्धों की धरपकड़ के साथ ही उनको सफर के दौरान सुरक्षित रहने के गुर सिखाए जा रहे हैं।

DJL¦FFZÔOF ªFÔ¢VF³F ´FS MXÑZ³F ¸FZÔ ªFFÔ¨F IYS°FF OF¦F À¢½FF¹FO

आरपीएफ के स्वान दस्ते ने चेकिग अभियान चलाया। शाम पांच से रात 12 बजे तक ट्रेनों में चेकिग की गई। लखनऊ-बरौनी, जननायक, सहरसा, बादशाह नगर इंटरसिटी, अवध-असम सहित अन्य ट्रेनों की चेकिग की। स्वान दस्ते के कांस्टेबल प्रेम प्रकाश व शशिभूषण ने बोगियों में एक-एक सामग्री की जांच की। आरपीएफ के जवानों ने दिन में जाने वाली कई ट्रेनों की चेकिग की। यात्रियों को ट्रेन व प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्ति व सामान दिखाई पड़ने पर आरपीएफ व जीआरपी को सूचित करने की सीख दी गई। पोस्ट कमांडर प्रवीण कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव व यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए चेकिग बढ़ाई गई। जीआरपी ने मोबाइल चोर पकड़ा

– रेलवे स्टेशन पर चेकिग के दौरान जीआरपी की टीम ने एक मोबाइल चोर को पकड़ा है। राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि चेकिग में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रवण कुमार निवासी शाहजोत डीहा कटराबाजार बताया। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Back to top button