वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज ने कोच रिचर्ड पायबस को पद से हटा दिया

वेस्टइंडीज ने विश्व कप शुरू होने से सात सप्ताह पहले विवादों से घिरे रहने वाले कोच रिचर्ड पायबस को पद से हटा दिया. फ्लायड रीफर को नया अंतरिम कोच बनाया गया है. वहीं, कर्टनी ब्राउन की जगह राबर्ट हैंस चयन समिति के अंतरिम प्रमुख होंगे. पूरी चयन समिति ही बदल दी गई है.

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा ,‘हैंस के रूप में हमें अपनी चयन नीति के अनुरूप काम करने वाला अंतरिम अध्यक्ष मिल गया है. हमें उम्मीद है कि रीफर के साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट फिर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा.’ उल्लेखनीय है कि 46 साल के रीफर ने वेस्टइंडीज के लिए 6 टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले हैं.

वेस्टइंडीज को विश्व कप में 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलना है.

Back to top button