पेट्रोल-डीजल के दामों में आज हुआ ये बदलाव, जानें क्या आज का रेट..

पेट्रोल और डीजल के दामों में कभी राहत तो कभी आफत का दौर जारी है। हालांकि, नए वित्त वर्ष के पहले हफ्ते में तेल की कीमतों में मिल रही राहत अब भी जारी है और आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोईं बदलाव नहीं हुआ।

आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसके बाद राजधानी में आज पेट्रोल 72.80 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 66.11 रुपए लीटर मिल रहा है। मुंबई की बात करें तो आज यहां पेट्रोल 77.37 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 69.19 रुपए लीटर मिल रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल 75.56 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 69.80 रुपए लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 74.82 रुपए लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 67.85 रुपए लीटर बिक रहा है।

Back to top button