इसलिए हुआ यह बड़ा ऐलान, इतने अप्रैल से बंद होने जा रहा है फेसबुक, इंस्टा और मैसेंजर

30 अप्रैल से कुछ स्मार्टफोन्स में फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा. माइक्रोसॉफ्ट ये कन्फर्म किया है कि Windows Phone के लिए फेसबुक सपोर्ट बंद करने की तैयारी में है. अगर आपके पास भी Windows Phone है तो इनमें सोशल मीडिया का सपोर्ट नहीं मिलेगा. हालांकि फिर भी Windows Phone यूजर्स सोशल मीडिया ऐक्सेस कर पाएंगे, लेकिन इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप या वेब का सहारालेना होगा.
गौरतलब है कि Windows स्मार्टफोन बनने बंद हो गए हैं और माइक्रोसॉफ्ट ने काफी पहले ही अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने भी बंद कर दिए हैं. इतना ही नहीं पुराने Windows Phone में वॉट्सऐप का सपोर्ट पहले ही बंद किया जा चुका है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि सभी Windows Phone में वॉट्सऐप बंद किया जाएगा या नहीं.
माइक्रोसॉफ्ट ये खुद ऐलान कर चुका है कि दिसंबर 2019 के बाद Windows Phone के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं दिए जाएंगे. यानी ऐसे भी इस साल के बाद Windows Phone यूज करने खतरे से खाली नहीं होगा.
99 में मिलेगा Apple Music सब्सक्रिप्शन, Spotify को मिली कड़ी टक्कर
रेडिट पर यूजर्स ने इस जानकारी को पोस्ट किया है. कुछ यूजर्स ने स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है जिसमें Instagram का एक नोटिफिकेशन है. इस नोटिफिकेशन में लिखा है, ‘Windows Phone के लिए Instagram जल्द ही जाने वाला है. 30 अप्रैल से Windows Phone के लिए इंस्टाग्राम उपलब्ध नहीं होगा. फिर भी आप वेब ब्राउजर से इंस्टाग्राम यूज कर पाएंगे’
आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने यह मान लिया है कि Windows Phone का अंत 2017 में ही हो गया था और बड़े डेवेलपर्स अब ऐप का सपोर्ट भी बंद कर रहे हैं. अब फेसबुक का नंबर है और फेसबुक ने भी सपोर्ट बंद करने का ऐलान कर दिया है.
इनगैजेट के मुताबिक अब भी माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम टॉप ऐप हैं, लेकिन 30 अप्रैल के बाद कितने यूजर्स प्रभावित होंगे इसका सही फिगर नहीं है.





