गर्मियों में अधिक आम का सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान

हम आपको आम को फलों का राजा कहा जाता है। ऐसा इसे पसंद करने वाले लोगों की संख्या के आधार पर कहा जाता है। यह हर उम्र-वर्ग के लोगों का पसंदीदा फल है। तमाम पोषक तत्वों से भरपूर आम गर्मियों का मुख्य फल है। इसे खाने के तमाम फायदे होते हैं लेकिन अगर आप अपने इस पसंदीदा फल को ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदेह भी होता है।

इस कारण ना करें आम का सेवन 

जानकारी के अनुसार एक औसत वजन के आम में तकरीबन 135 कैलोरी होती है। ऐसे में उन लोगों को तो आम से बिल्कुल परहेज करना चाहिए जो वजन कम करने में लगे हैं। ज्यादा आम खाने से तेजी से वजन बढ़ता है। ऐसे में मोटापा नहीं चाहिए तो संतुलित मात्रा में आम का सेवन कीजिए। आम यूं तो प्राकृतिक शुगर होता है लेकिन फिर भी ऐसे लोग जिन्हें डायबिटीज है वो इससे दूर रहें तो बेहतर है। डायबिटीज में ज्यादा मात्रा में आम का सेवन आपको अस्पताल भिजवा सकता है।

और भी होते है कई नुकसान 

इसी के साथ आम के मुंह पर एक तरह का तरल पदार्थ होता है। अगर यह ठीक से साफ नहीं किया गया तो यह दाद, खाज, खुजली का कारण बन सकता है। इसके अलावा इससे गले में खराश की भी समस्या हो सकती है। ज्यादा मात्रा में आम खाने से चेहरे पर दाने और फोड़े फुन्सी होने का खतरा बढ़ जाता है। आम गर्मियों में खाया जाने वाला सबसे पसंदीदा फल है। इसकी तासीर भी बेहद गर्म होती है। ऐसे में संतुलित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

Back to top button