30 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान…

30 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : शनिवार, 30 मार्च 2019

  • तिथि – दशमी – 27:24:40 तक
  • नक्षत्र – उत्तराषाढा – 15:38:06 तक
  • करण – वणिज – 14:05:30 तक, विष्टि – 27:24:40 तक
  • पक्ष – कृष्ण
  • योग – शिव – 18:11:27 तक
  • वार – शनिवार

30 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:14:17
  • सूर्यास्त – 18:37:48
  • चंद्रोदय – 27:22:59
  • चंद्रास्त – 13:26:00

30 मार्च 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 06:14:17 से 07:03:52 तक, 07:03:52 से 07:53:26 तक
  • कुलिक – 07:03:52 से 07:53:26 तक
  • कंटक – 07:03:52 से 07:53:26 तक
  • राहु काल – 09:20:10 से 10:53:06 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 13:40:23 से 14:29:57 तक
  • यमघण्ट – 15:19:31 से 16:09:05 तक
  • यमगण्ड – 13:58:59 से 15:31:55 तक
  • गुलिक काल – 06:14:17 से 07:47:14 तक

30 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:01:15 से 12:50:49 तक

आज का राशिफल

30 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: आज इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान...1. मेष राश‍िफल : उम्मीद कीजिये की मित्रों की सहायता से कोई लंबित कार्य बनेगा। व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम की आशा है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा करें। लाल और पीला रंग धारण करें।

2. वृष राश‍िफल : इस वीक मीडिया तथा आईटी फील्ड से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराएं। सूक्त का पाठ करते रहें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

3. मिथुन राश‍िफल : धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्रॉब्लम हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। हनुमानचालीसा का पाठ करें। हरा और नीला आपका शुभ रंग है।

4. कर्क राश‍िफल : शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ससुराल के किसी सदस्य के आगमन से मन हर्षित रहेगा व आपके कार्य में आपकी मदद करेगा। बी पी और मधुमेह से समस्या आ सकती है। हनुमान जी की उपासना करें। बहते जल में नारियल  प्रवाहित करें।

5. सिंह राश‍िफल  : सफलता का एक नया मार्ग बनेगा। कई योजनायें आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है। आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। लाल रंग शुभ है।                                                          

6. कन्या राश‍िफल  : आर्थिक दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शिक्षा में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। धन का आगमन होगा। हनुमान जी की उपासना करें। गाय को  केला दें। हरा और नीला रंग शुभ रंग है।

7. तुला राश‍िफल : अपने आत्मबल को बनाये रखें। जॉब में प्रोन्नति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। सूक्त का पाठ आपके कार्यों को निर्विध्न रूप से पूर्ण करने के लिए ब्रम्हास्त्र का कार्य करेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। आपका शुभ रंग है हरा। 

8. वृश्चिक राश‍िफल : राजनीति में सफलता मिलेगी। शिक्षा की दिशा में  छात्रों की मन चाही मुरादें पूरी होने वाली है। नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है। आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातकों को अपने उद्देश्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम के साथ साथ आत्मबल को बढ़ाना पड़ेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। सफेद तथा नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल : इस वीक सफलता मिलेगी। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें।  धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हेल्थ में प्राब्लम रहेगी। विष्णु जी की उपासना करते रहें। पीला आपका शुभ रंग है।

10. मकर राश‍िफल : किसी धार्मिक गुरु के आशीर्वाद का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधाएं आपको परेशान करेंगी।  यात्रा भी हो सकती है। हनुमानचालीसा का पाठ करें। नीला आपका शुभ रंग है।

11. कुंभ राश‍िफल: इस वीक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। लव लाइफ में विवाह की तिथि तय हो सकती है। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। हनुमान जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राश‍िफल: इस वीक धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। माता का  चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें ।जॉब में सफल रहेंगे। विष्णु जी का ध्यान करते रहें। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पीला तथा लाल रंग शुभ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button