Live : प्रयागराज के हनुमान मंदिर और गंगा पूजन के बाद प्रियंका गांधी नाव से रवाना

प्रयागराज । प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव प्रयागराज में हनुमान मंदिर पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी ने मंदिर में आरती उतारकर पूजा की। बाद में प्रियंका गांधी ने गंगा का पूजन भी किया, फिर उन्होंने मंदिर के बाहर जमा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके यहां से वो सीधा नाव में 11:40 पर सवार होकर जलयात्रा के लिए  रवाना हो गईं।
बता दें कि प्रियंका गांधी पहली जलयात्रा दुमदुमा के लिए शुरू की। इस दौरान प्रियंका सुरक्षा घेरा के बावजूद आमजनता के बीच बातचीत की। इस दौरान प्रशासन को भी रोक दिया गया था . कार्यकर्ता और राज बब्बर भी संगम नोज पहुंचे प्रियंका गांधी के आने का मनैया घाट और संगम नोज पर इंतजार करते दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें : बीजेपी दफ्तर में लाया गया मनोहर पर्रिकर का पार्थिव शरीर : गोवा 
प्रयागराज से वाराणसी तक तीन दिवसीय गंगायात्रा आज के दौरान प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी के बीच की संसदीय सीटों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों के अलावा गरीबों-बुनकरों, किसानों से सीधा संवाद करेंगी।  वह घाटों पर रुकेंगी और गांवों की गलियों में घूमेंगी भी। इस दौरान कई जगह सूख रही गंगा की दुर्दशा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला भी कर सकती हैं। मनइया से मोटरबोट से उनकी जलयात्रा शुरू होगी। 20 मार्च को यात्रा वाराणसी पहुंचेगी।
इस दौरान नाव पर चर्चा का कार्यक्रम रखा गया है। कुछ युवाओं व छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मंडल के साथ वह गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के मुद्दों, उद्योगों की खस्ताहाली पर चर्चा करेंगी। वहां वह मीटिंग के जरिए जनता से संवाद करेंगी। यहां से प्रियंका की मोटरबोट सिरसा पहुंचेगी। यहां भी लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका हंडिया स्थित ऐतिहासिक लाक्षागृह पहुंचेंगी। यहां किसानों के साथ चौपाल लगाएंगी।
ये भी पढ़ें : पर्रीकर के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती जताया शोक 
मांडा से सड़क मार्ग से महेवा-डेमूपुर होकर अतिथिगृह में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए महेश यादव के घरवालो से भी मिलेंगी। इस जलयात्रा को कांग्रेस में नई जान फूंकने के तौर पर देखा जा रहा है।  प्रयागराज से काशी के बीच प्रियंका गंगा की दुर्दशा से भी रूबरू होंगी। कई जगह रेत के टीले उभरने और गंगा में प्रवाह न होने की जानकारी उन्हें पहले ही दी जा चुकी है। अब वह अपनी इस यात्रा के दौरान गंगा की दुर्दशा के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को निष्णा बना सकती हैं।

Back to top button