UP: श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य जगतगुरु पुरुषोत्तमाचार्य महाराज का हुआ निधन

राम मन्दिर आंदोलन के अगुवा और श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य वयोवृद्ध सुग्रीव किला के जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज का शनिवार सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग सौ वर्ष थी। वे हमेशा से रामजन्म भूमी आंदोलन से जुड़े है।
उनकी गिनती अयोध्या के सबसे बड़े संतों में होती है। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी के निधन को सन्त समाज ने अपूर्णीय क्षति बताया है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले माह ही उनका कुशलक्षेम लेने व आशीर्वाद लेने सुग्रीव किला आए थे। वहां सीएम योगी ने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। जगद्गुरु स्वामी पुरूषोत्तमाचार्य ने योगी से कहा था कि जीते-जी राममंदिर का निर्माण हो जाता, तो जीवन धन्य हो जाता।
उन्होंने राममंदिर आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले कारसेवकों की याद में पुराना बस स्टेशन में एक स्मारक भवन व महंत अवैद्यनाथ तथा महंत परमहंस की मूर्ति लगवाने की मांग योगी से की थी। जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज की मृत्यु से सभी संतों में शोक की लहर दौड़ गई है।राममंदिर बनता देखने का सपना उनका अधूरा रह गया।





