वाराणसी में एक और शर्मनाक घटना, युवती को रास्ते से उठाया, फिर किया सामूहिक बलात्कार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती को सरेराह चलते हुए कमरे में खींच कर वारादात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवती को सरेराह चलते हुए कमरे में खींच कर वारादात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वाराणसी के कैंट पुलिस के अनुसार, रविवार शाम पीड़िता अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पांडेयपुर नई बस्ती के रपहने वाले सोनू ठाकुर उसे सड़क से जबरन कमरे में खींच ले गया। इसके बाद सोनू ठाकुर और उसके साथी हिमांशु यादव ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटी और घर पहुंची।इसके बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोनू ठाकुर और हिमांशु यादव के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

वाराणसी के कैंट पुलिस के अनुसार, रविवार शाम पीड़िता अपने घर जा रही थी। इसी दौरान पांडेयपुर नई बस्ती के रपहने वाले सोनू ठाकुर उसे सड़क से जबरन कमरे में खींच ले गया। इसके बाद सोनू ठाकुर और उसके साथी हिमांशु यादव ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटी और घर पहुंची।

इसके बाद परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोनू ठाकुर और हिमांशु यादव के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Back to top button