विराट कोहली के साथ डेटिंग अफवाहों में फंसी ये एक्ट्रेस, अब किया ये बड़ा खुलासा…

तमन्ना भाटिया ने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम करके अपना तगड़ा फैन बेस बनाया है। उन्होंने अयान, पाइया, वीरम और बाहुबली के दोनों भागों में काम करके फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित किया है।
हालांकि, पेशेवर प्रतिबद्धतओं के अलावा तमन्ना ने निजी रिलेशनशिप के कारण भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। तमन्ना की भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ डेटिंग की अफवाहें चर्चा का केंद्र बनी थीं। दोनों ने 2012 में एक मोबाइल फोन का विज्ञापन किया था, जिसके बाद कोहली और तमन्ना की डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा था।
विराट कोहली और तमन्ना दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने एक चैट शो में विराट कोहली के साथ डेटिंग अफवाहों पर अपनी सफाई दी है। तमन्ना ने बताया कि विज्ञापन की शूटिंग के बाद वह कभी विराट कोहली से नहीं मिली।
तमन्ना ने कहा, ‘मेरे ख्याल से उस विज्ञापन में विराट कोहली ने सिर्फ चार शब्द कहे थे। बस। इसके बाद मेरी उनसे कभी मुलाकात या बात नहीं हुई। मगर मैं यह जरूर कहूंगी कि जिन एक्टर्स के साथ हम काम कर चुके हैं, उनमें से विराट सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। वह थोड़ा सा हिचकिचाहत भरा पल था।’
बता दें कि तमन्ना और विराट कोहली ने 2012 में एक टीवी विज्ञापन साथ किया था। इसका वीडियो आप देख सकते हैं यहां:
तमन्ना जल्द ही महालक्ष्मी, देवी 2, साई रा नरसिम्हा रेड्डी और खामोशी सहित अन्य फिल्मों में नजर आएंगी।





