1 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इस महीने ये 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं?

1 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग

पंचांग : शुक्रवार, 1 मार्च 2019

  • तिथि – दशमी – 08:41:05 तक
  • नक्षत्र – पूर्वाषाढा – 29:55:06 तक
  • करण – विष्टि – 08:41:05 तक, बव – 21:50:59 तक
  • पक्ष – कृष्ण
  • योग – सिद्धि – 10:42:00 तक
  • वार – शुक्रवार

1 मार्च 2019 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय 

  • सूर्योदय – 06:46:57
  • सूर्यास्त – 18:20:47
  • चंद्रोदय – 27:57:59
  • चंद्रास्त – 13:50:00

1 मार्च 2019 का अशुभ समय 

  • दुष्टमुहूर्त – 09:05:44 से 09:51:59 तक, 12:57:00 से 13:43:16 तक
  • कुलिक – 09:05:44 से 09:51:59 तक
  • कंटक – 13:43:16 से 14:29:31 तक
  • राहु काल – 11:07:09 से 12:33:52 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 15:15:46 से 16:02:02 तक
  • यमघण्ट – 16:48:17 से 17:34:32 तक
  • यमगण्ड – 15:27:20 से 16:54:04 तक
  • गुलिक काल – 08:13:41 से 09:40:25 तक

1 मार्च 2019 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

  • आज का शुभ मुहूर्त समय – 12:10:45 से 12:57:00 तक

1 मार्च 2019 का राशिफल और पंचांग: इस महीने ये 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, कहीं आपकी राशि भी तो नहीं?आज का राशिफल

1. मेष राश‍िफल : किसी मिथुन या वृश्चिक राशि के व्यक्ति से नई बिजनेस डील की उम्मीद कीजिये। मित्रों की सहायता से कोई लंबित कार्य बनेगा। व्यवसाय वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम की आशा है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राजनीति से सम्बद्ध लोग अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सावधानी बरतेंगे। गाय को गुड़ खिलाएं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा करें। लाल और पीला रंग धारण करें।

2. वृष राश‍िफल : छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया तथा आईटी फील्ड से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। किसी नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। किसी मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य जो बहुत दिनों से लंबित था,उसके पूर्ण होने की संभावना रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

3. मिथुन राश‍िफल : धार्मिक यात्रा हो सकती है। किसी तुला या वृष राशि के जातक के साथ आपका नया परिचय भविष्य में काफी लाभप्रद हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। हेल्थ से प्रॅाब्लम हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। सफेद और नीला आपका प्रिय शुभ रंग है।

4. कर्क राश‍िफल  : आप ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ससुराल के किसी सदस्य के आगमन से मन हर्षित रहेगा। मीन और धनु राशि का कोई जातक आपके कार्य में आपकी मदद करेगा। शुक्रवार से धन का आगमन  होगा। बी पी और मधुमेह से समस्या आ सकती है।  श्री हनुमान जी की उपासना करें।

5. सिंह राश‍िफल: सफलता का एक नया मार्ग बनेगा। इस सप्ताह आप नई उमंग व तरंग के साथ अपने कर्म पथ पर चलेंगे। कई योजनाए आपके मन मस्तिष्क को प्रभावित करेंगी। आपको अपने मृदुल व्यवहार का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति आ सकती है। आय प्राप्ति के अन्य स्रोत भी बन सकते हैं। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। लाल रंग शुभ है।                      

6. कन्या राश‍िफल : आर्थिक दिशा में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शिक्षा में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी मनोकामना पूर्ण होने का समय आ गया है। समाज में आपकी रचनात्मक गतिविधि आपके व्यक्तित्व को एक नया आयाम देगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। त्वचा विकार से परेशान हो सकती है। हरा और नीला शुभ रंग है।

7. तुला राश‍िफल : यह सप्ताह रुके कार्यों को पूर्ण करने का है। जॉब में प्रोन्नति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। फिल्म तथा लेखन से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। संतान के मांगलिक कार्य के मार्ग में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। श्री सूक्त का पाठ आपके कार्यों को निर्विध्न रूप से पूर्ण करने के लिए ब्रम्हास्त्र का कार्य करेगा। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न और कम्बल का दान करें। हरा आपका शुभ रंग है ।

8. वृश्चिक राश‍िफल : राजनीति में सफलता मिलेगी। शिक्षा की दिशा में  छात्रों की मन चाही मुरादें पूरी होने वाली है। कई दिनों से किसी कार्य की योजना जो आपके दिमाग में थी वो इस सप्ताह अपने परिपूर्णता की तरफ है। किसी कर्क या धनु राशि के जातक से कोई नया व्यापारिक कॉन्ट्रैक्ट हो सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। श्री बजरंगबाण का पाठ करें। पीला तथा नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राश‍िफल : इस राशि का स्वामी गुरु है जो इस समय वृश्चिक में गोचर कर रहा है। इस सप्ताह राजनीति और न्यायिक फील्ड के जातकों को सफलता प्रदान होगी। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। आपके लिए बेहतर है कि पहले एक काम को निपटा लें फिर दूसरा कार्य करें। धन का आगमन आपको प्रसन्न रखेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हेल्थ में प्राब्लम रहेगी। आसमानी रंग शुभ है।

10. मकर राश‍िफल : आपके लिए बेहतर है कि एक समय में एक ही मिशन पूरा करें। इस सप्ताह किसी बड़े धार्मिक गुरु के आशीर्वाद का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सुख में थोड़ी बाधाएं आपको परेशान करेंगी। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें। नीला तथा हरा आपका प्रिय शुभ रंग है।

11. कुंभ राश‍िफल : इस सप्ताह छात्रों को सुअवसर प्राप्त होगा। किसी विद्वान संत से मिल सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा। लव लाइफ में विवाह की तिथि तय हो सकती है। विष्णु जी की उपासना प्रतिदिन करते रहें। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। हनुमान जी की पूजा करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राश‍िफल : व्यवसाय में आपके पास मेष या कर्क राशि का जातक एक नया बिजनेस प्रस्ताव ला सकता है, जिसको आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें क्योंकि इससे सूर्य का प्रभाव मजबूत होता है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करे। पीला तथा सफेद रंग शुभ है।

Back to top button