शाह महमूद कुरैशी का बयान: अगर भारत ने हमारी सीमा में घुसकर किया हमला, तो हम भी…

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कहा है कि भारत ने हमारी बॉर्डर में घुसकर एयर स्ट्राइक की है. पाकिस्तान ने कहा कि एलओसी का उल्लंघन कर भारत ने ‘उकसावे’ की कार्रवाई की है और इस्लामाबाद को ‘‘जवाब देने का पूरा अधिकार है.’’ दरअसल, इंडियन एयर फ़ोर्स के लड़ाकू विमानों द्वारा मंगलवार तड़के एलओसी पार कर पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई बमबारी के बाद कुरैशी का ये बयान आया है.

सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान हालात पर चर्चा करने के लिए एक अहम् बैठक कर रहे हैं. भारत द्वारा यह एयर स्ट्राइक जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए फिदायीन हमले के 12 दिन बाद किया गया है. पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हमले में 44 से अधिक जवान शहीद हुए थे. इस पर इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत ने एलओसी का उल्लंघन किया है और पाकिस्तान को जवाब देने का अधिकार है.

चीन में उठ सकता है मसूद अजहर के लिए ये बड़ा मुद्दा, आतंकी हमले और पाकिस्तान…

विदेश मंत्रालय में विचार-विमर्श के लिए आयोजित की गई उच्चाधिकारियों की ‘आपात बैठक’ के बाद कुरैशी ने प्रेस वालों से कहा है कि, ‘‘पहले तो उन्होंने आज पाकिस्तान के विरुद्ध उकसावे की कार्रवाई की है. यह एलओसी का उल्लंघन है. मैं इसे नियंत्रण रेखा का उल्लंघन मानता हूं और पाकिस्तान को इसका जवाब देने का पूरा हक है.’’ 

Back to top button