सर्जिकल स्ट्राइक का CM नीतीश ने किया समर्थन, बोले- ऐसी कार्रवाई से खत्म होगा आतंकवाद

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक – 2 को अंजाम दिया है. अपने एयर स्ट्राइक में वायु सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट में आतंकी संगठन जैश के सबसे बड़े ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है. इस हमले में जैश सरगना मसूद अजहर का रिश्तेदार युसूफ अजहर के भी मारे जाने की खबर है. सेना की इस कार्रवाई को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी अपना समर्थन दिया है.
उन्होंने इस कदम को उचित ठहराया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई जरूरी थी और ऐसे कदमों से आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी. सीएम ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लोगों के मन में आक्रोश है और यह आक्रोश स्वभाविक है. ऐसे में जो भी जरूरी कार्रवाई करनी है वो सेना करे. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि इस तरह की कार्रवाई से आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी.
आपको बता दें ता दें कि भारतीय वायुसेना ने सीमा पार छिप बैठे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के खिलाफ सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय वायुसेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वायुसेना के विमानों ने बीती रात नियंत्रण रेखा के पार आतंकी कैंप्स पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए. इस हमले में करीब 200-300 आतंकी मारे गए हैं.





