सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर आपकी हथेली पर भी बना है ऐसा निशान तो कम उम्र में मिलने लगेगी तरक्की…

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के शुभ और अशुभ निशान बनते है। शुभ निशान के बनने पर व्यक्ति को कई तरह की सफलता प्राप्त होती है जबकि अशुभ निशान बनने पर उसके जीवन में तमाम तरह के कष्ट भोगने पड़ते हैं। जिस किसी व्यक्ति की हथेली में कुछ विशेष निशान होते हैं उन्हें पद, धन और प्रतिष्ठा पाने से कोई नहीं रोक सकता। आइए जानते हैं ऐसे भाग्य बदलने वाले निशानों के बारे में।अगर आपकी हथेली पर भी बना है ऐसा निशान तो आपको कम उम्र में मिलने लगेगी तरक्की...
त्रिशूल का निशान- जिस किसी भी व्यक्ति की हथेली में किसी भी जगह पर त्रिशूल का चिन्ह बनता हो वह व्यक्ति भाग्य का धनी होता है। अगर त्रिशूल का निशान मंगल पर्वत के ऊपर बनता हो तो यह और भी शुभकारी हो जाता है। जिसका सीधा सा संकेत आपका धनवान, गुणवान, और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करने के अधिकारी होते है।

कमल का निशान- हथेली पर कमल का निशान का बनना बहुत ही शुभ होता है। अगर हथेली पर कमल का निशान बने तो वह व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है। कमल का निशान विष्णु योग बनाता है जिसके कारण से ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी पैसे की कमी नहीं होती है।

तराजू- जिस तरह से स्वस्तिक का निशान शुभ फल देना वाला होता है उसी प्रकार हथेली पर तराजू का निशान लक्ष्मी योग का प्रतीक होता है। यह निशान होने से व्यक्ति के ऊपर माता लभ्मी की विशेष कृपा होती है जिस कारण से जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।

स्वस्तिक- स्वस्तिक का निशान काफी शुभ माना जाता है किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ में स्वस्तिक का निशान बनाने से पूजा फलदायी माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में भी हाथ में स्वस्तिक का निशान का होना काफी शुभ माना जाता है जिसके हाथ में यह निशान बनता है उसके भाग्य में धन-सम्पदा का योग रहता है।

Back to top button