आज पेश होगा हरियाणा सरकार का पांचवां बजट, हो सकती कई प्रमुख घोषणाएं

प्रदेश सरकार अपने अंतिम बजट में हर वर्ग को लुभाने की तैयारी में है। सोमवार दोपहर 12 बजे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भाजपा सरकार का पांचवां बजट पेश करेंगे। बजट दस्तावेज को वित्त विभाग ने कैप्टन की मौजूदगी में अंतिम रूप दे दिया है। रविवार को कैप्टन ने वित्त विभाग के प्रधान सचिव टीवीएसएन प्रसाद और अन्य अधिकारियों के साथ बजट को लेकर लंबी चर्चा भी की। सीएम मनोहर लाल से भी बातचीत हुई।आज पेश होगा हरियाणा सरकार का पांचवां बजट, हो सकती कई प्रमुख घोषणाएं

कुछ टैक्स में मिलेगी छूट

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय बजट की झलक कैप्टन अभिमन्यु के बजट भाषण में साफ दिखेगी। इसके अलावा भाजपा सरकार का अंतिम बजट विजन डॉक्यूमेंट-2030 पर फोकस करेगा। ग्रामीण विकास के साथ, किसान और कर्मचारी प्रदेश सरकार के चुनावी बजट के केंद्र बिंदु रहने वाले हैं। उद्योगों और व्यापारियों के लिए भी बजट में अनेक घोषणाएं देखने को मिलेंगी। कुछ टैक्स में भी सरकार कटौती कर सकती है। सोमवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी।

ऐसा हो सकता है इस बार का बजट

जानकारी के लिए बता दें प्रश्नकाल एक घंटा चलेगा, उसके बाद तुरंत बाद वित्त मंत्री बजट भाषण शुरू करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि बजट हर वर्ग के लिए खास होगा। चादर देखकर ही सरकार पांव पसारने जा रही है। अंत्योदय और जनहित बजट की मूल भावना है। इस बार का हरियाणा का बजट एक लाख 50 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है।चूंकि, बीते वर्ष कैप्टन ने एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था और अनुपूरक अनुमान के बाद यह बजट एक लाख 32 हजार करोड़ रुपये का हो चुका है।

Back to top button