जानिए! क्यों वास्तुशास्त्र में मकड़ी के जालों को माना जाता है अशुभ

मकड़ी के जालों का घर में होना शुभ नहीं माना जाता है, वास्तुशास्त्र के अनुसार जिस घर में मकड़ी के जाले होते हैं उस घर का वास्तु खराब रहता है। आइए जानते हैं मकड़ी के जालों को क्यों माना जाता है इतना अशुभ …..जानिए! क्यों वास्तुशास्त्र में मकड़ी के जालों को माना जाता है अशुभ

अगर घर में मकड़ी के जाले होते हैं तो घर की सुख-समृद्धि का नाश होने लगता है क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर का माहौल इतना अशांत हो जाता है कि व्यक्ति चाहकर भी अपने काम को मन लगाकर नहीं कर पाता है। इसलिए मकड़ी के जालों को अशुभ माना जाता है।

आपको बता दें कि मकड़ी के जालों की संरचना कुछ ऐसी होती है कि उसमें नकारात्मक ऊर्जा एकत्रित हो जाती है। वहीं मकड़ी के जाले घर में होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा नहीं ठहर पाती है। इसलिए घर के जिस भी कोने में मकड़ी के जाले होते हैं, वह कोना या हिस्सा नकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने से कलह, बीमारियां व अन्य कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। रोजगार में कमी आने के साथ ही धन की कमी हो जाती है। अतः अगर आपको अपने घर को वास्तुदोष से मुक्त रखना है तो जैसे ही आपको अपने घर में मकड़ी के जाले दिखें उन्हें तुरंत साफ कर दें।

Back to top button