बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में CRPF के काफिले को बम और गोलियों से उड़ाया, 8 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने हमला किया. इस दौरान आईईडी धमाका हुआ. इस धमाके में 12 से अधिक सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

दमोह लोकसभा सीट: क्या एक बार फिर खिलेगा ‘कमल’ या ‘पंजा’ मारेगा बाजी?

सीआरपीएफ के सूत्रों का कहना है कि सड़क पर एक चार पहिया वाहन में IED लगाया गया था. कार हाईवे पर खड़ी थी. जैसे ही सुरक्षाबलों का काफिला कार के पास से गुजरा, उसमें ब्लास्ट हो गया. इस दौरान काफिले पर फायरिंग की भी खबर है. इस हमले में 8 सीआरपीएफ जवानों की मौत गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

 

Back to top button