एसपी ने किया मोहाना थाना का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 धर्मवीर सिंह ने बुद्धवार देर शाम थाना मोहाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पूर्व आगन्तुक कक्ष, मन्दिर के बाउंड्रीवाल तथा पार्क का पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन किया। इस दौरान ग्राम प्रहरियों में कम्बल वितरित किये गए एवं वृक्ष रोपण भी किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष आलोक श्रीवस्तव, चौकी इंचार्ज ककरहवा अवधेश सिंह, शुद्दोधन चौकी इंचार्ज नत्थू प्रसाद, डॉ.नवीन श्रीवस्तव, एसएसबी के इंशपेक्टर कमलेश यादव, पीआरओ संजय दूबे, एसआई, विक्रम अजीत राय, अजय शंकर यादव, सूर्य लाल सोनकर, सन्तोष कुमार दुबे, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, शिव कुमार मोदनवाल, पण्डित पवन त्रिपाठी, प्रधान दूल्हा शुमाली बालमुकुन्द जायसवाल, अरविंद पाण्डेय, सुग्रीम सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Back to top button