साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में बिना बदलाव के उतरेगी आस्ट्रेलियाई टीम

मेलबर्न: क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाली टीम पर अपना भरोसा बनाए रखा है। पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्बेन में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय आस्ट्रेलियाई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में बिना बदलाव के उतरेगी कंगारू

आस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ अगले गुरुवार को पहला टेस्ट मैच खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो हार के बाद तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। टीम के खराब प्रदर्शन के बाद सीए के चयनकर्ता रोड मार्श ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अंतरिम कोच ट्रेवर होंस के हवाले से लिखा है, “टीम ने एडिलेड में जिस तरह का प्रदर्शन किया हम उससे काफी खुश हैं।”

उन्होंने कहा, “यह युवा टीम है जिससे काफी उम्मीदें हैं और हमारा मानना है कि यह सभी खिलाड़ी दूसरे मौके के हकदार हैं।” हालांकि शॉन मार्श चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वह अभी अपनी उंगली की चोट से उबर नहीं पाए हैं।

टीम :

स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, जैक्सन बर्ड, पीटर हैड्सकॉम्ब, जोस हाजलेवुड, उस्मान ख्वाजा, निक मैडिसन, नाथन लॉयन, मैथ्यू रेनशॉ, चाड सायेर्स, मिशेल स्टार्क, मैथ्य वेड (विकेटकीपर)।

Back to top button