लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में सर्जरी, सोशल और आईटी कार्यकारिणी भंग

सीएम कमलनाथ ने संगठन की सर्जरी शुरू कर दी है. कांग्रेस की आईटी और सोशल मीडिया की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है. सीएम कमलनाथ ने कार्यकारिणी भंग की है.
अब इन इकाइयों में प्रदेश और जिला अध्यक्ष के पद नहीं रहेंगे.इसकी जगह विधानसभा और बूथ स्तर पर संयोजक बनाए जाएंगे.सेल की कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा.
पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आईटी और सोशल मीडिया सेल की बैठक की थी. उसमें सभी राज्यों के आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के संयोजकों का प्रशिक्षण भी हुआ था. उसी दौरान एमपी की आईटी और सोशल मीडिया सेल की नयी प्रदेश और जिला कार्यकारिणी बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी. एक हफ्ते के भीतर नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा.





