बजटः आज खुलेगा वित्त मंत्री का पिटारा, कर सकते हैं ये बड़े ऐलान

केंद्र की मोदी सरकार आज अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी. पीएम मोदी साफ कर चुके हैं कि ये अंतरिम बजट ही होगा, लेकिन जिस तरह के कयास हैं, उससे लग रहा है कि ये बजट बेहद खास रहने वाला है. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संसद सत्र में कहा भी था कि स्लॉग ओवर्स में सरकार कई छक्के लगाने वाली है. ऐसे में इस चुनावी बजट से सरकार राहत के पिटारे खोल सकती है और लोगों को बड़ी राहत दे सकती है.बजटः आज खुलेगा वित्त मंत्री का पिटारा, कर सकते हैं ये बड़े ऐलान

ऐसे में नजर डालते हैं कि सरकार अपने बजट में कौन से ऐलान कर सकती है…

1. इनकम टैक्स छूट की सीमा को 4 से 5 लाख रुपए तक करने का ऐलान हो सकता है.  

2. होमलोन के ब्याज पर मिलने वाले टैक्स छूट की सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये किए जाने के आसार हैं.

3. स्टैंडर्ड डिडक्शन की मौजूदा सीमा को 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये किया जा सकता है.

4. समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को सरकार 2 लाख तक लोन ब्याज मुक्त कर्ज देने का ऐलान कर सकती है.

5. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों द्वारा दिया जाने वाले प्रीमियम के हिस्से का भुगतान भी सरकार खुद देने का ऐलान कर सकती है.

6. पहली बार सरकार यूर्निवर्सल बेसिक इनकम स्कीम को लागू करने को लेकर रोडमैप का ऐलान कर सकती है.  

7. स्टार्टअप पर लगने वाले एंजेल टैक्स को खत्म किया जा सकता है.

8. आयुष्मान भारत योजना के लिए तीन गुणा बढ़ सकता है आवंटन. मौजूदा वित्तीय वर्ष में केवल 2400 करोड़ रुपये मिले थे. 2019-20 के लिए आयुष्मान भारत को 7400 करोड़ रुपये मिल सकता है. इस योजना में केंद्र सरकार 60 फीसदी और राज्य सरकार 40 फीसदी योगदान देती है.

9. फिलहाल, केवल गरीबों को आयुष्मान भारत की सुविधा मिलती है. कुछ रकम देकर इस योजना का फायदा सभी को (यूनिर्वसल) देने का ऐलान हो सकता है. योजना के तहत सरकार 5 लाख रुपये तक देती है.

10. हेल्थ सेक्टर को बजट में 53,000 करोड़ रुपये मिल सकता है. 10,000 नए वेलनेस हेल्थ सेंटर खोलने का ऐलान हो सकता है. बीते साल 15,000 खोलने का ऐलान हुआ था.

11.  मनरेगा के लिए 60,000 करोड़ रुपये देने का ऐलान हो सकता है. बीते साल 55,000 करोड़ रुपये मिले थे. 

बजट पर ताज़ा अपडेट्स के लिए BUDGET लिखकर 52424 पर SMS करें. एयरटेल, वोडाफ़ोन और आइडिया यूज़र्स. शर्तें लागू

Back to top button