महारानी एलिजाबेथ ने ब्रेक्जिट मामले में किया आम सहमति का आह्वान

ब्रेग्जिट मामले में अनिश्चितता के बीच महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर शुक्रवार आम सहमति का आह्वान किया। ब्रिटेन की महारानी ने हालांकि इस मुद्दे पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन सैंड्रिंघम वुमन इंस्टीट्यूट के शताब्दी समारोह में अपने भाषण में कहा, ‘धैर्य, मित्रता, मजबूत समुदाय पर फोकस और दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखने पर लगातार जोर देना आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना वर्षों पहले समूह की स्थापना के समय महत्वपूर्ण था। हां, हर पीढ़ी के सामने नई चुनौतियां भी होती हैं और साथ में नए अवसर भी।’ महारानी एलिजाबेथ ने ब्रेक्जिट मामले में किया आम सहमति का आह्वान

Back to top button