प्रियंका पर बीजेपी नेताओं के बिगड़े बोल, सुंदर चेहरे से कांग्रेस नहीं जीत सकती चुनाव

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में एंट्री के बाद भाजपा नेताओं की गलत बयानी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और अब इसमें सूबे के मंत्री विनोद नारायण झा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सुंदर चेहरे के आधार चुनाव नहीं जीते जाते हैं। मंत्री ने कहा कि सुंदर चेहरे के आधार चुनाव नहीं जीते जाते हैं। प्रियंका, भ्रष्ट रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिनका नाम जमीन घोटाले में है।
किसी की तरह दिखने से अगर कोई उसके जैसा काबिल हो जाता तो हमारे पास कई अमिताभ बच्चन और विराट कोहली होते
प्रियंका की राजनीति में आने को लेकर उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मेच्योर होने की ओर है। ऐसे में कांग्रेस का यह निर्णय लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। ऐसा माना जाता है कि प्रियंका की रैली में भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इससे पहले उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कहा था कि वह एक ऐसी महिला हैं,जिनके पति पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इंदिरा से उनकी तुलना करते हुए कहा था कि किसी की तरह दिखने से अगर कोई उसके जैसा काबिल हो जाता तो हमारे पास कई अमिताभ बच्चन और कई विराट कोहली होते।
Bihar Min Vinod Narayan Jha on Priyanka Gandhi: Votes can’t be won on basis of beautiful faces. Moreover, she is wife of Robert Vadra who is accused of involvement in land scam&several corruption cases. She’s very beautiful but other than that she holds no political achievement. pic.twitter.com/vFzffKtdrJ
— ANI (@ANI) January 25, 2019
इंदिरा जी के पति फिरोज गांधी अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे,जबकि उनके पति दागदार
सुशील मोदी ने कहा था कि किसी की तरह दिखने से अगर कोई उसके जैसा काबिल हो जाता तो हमारे पास कई अमिताभ बच्चन और कई विराट कोहली होते। राजनीति में भी डुप्लीकेट नहीं चलता। प्रियंका गांधी भले इंदिरा जी की तरह दिखती हैं, लेकिन एक बड़ा फर्क है। इंदिरा जी के पति फिरोज गांधी अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे। जबकि उनके पति दागदार हैं।
किसी की तरह दिखने से अगर कोई उसके जैसा काबिल हो जाता तो हमारे पास कई अमिताभ बच्चन और कई विराट कोहली होते। राजनीति में भी डुप्लीकेट नहीं चलता। प्रियंका गांधी भले इंदिरा जी की तरह दिखती हैं, लेकिन एक बड़ा फर्क है। इंदिरा जी के पति फिरोज गांधी अच्छे वक्ता और ईमानदार सांसद थे। वे…. pic.twitter.com/tZA9pcokXl
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) January 24, 2019
ये भी पढ़ें :-राहुल ने दिया बड़ा बयान, कहा – अगला प्रधानमंत्री कांग्रेस का होगा, लिख लो
बीजेपी के कई नेता राजनीति में प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को कांग्रेस का अंदरूनी मामला बता रहे हैं। तो कुछ नेता इसे राहुल गांधी की असफलता से जोड़कर देख रहे हैं। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से ये सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस ने अब स्वीकार लिया है कि राहुल गांधी असफल साबित हुए है। इसी कड़ी में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी असफलता बता चुकी हैं।
प्रियंका को कांग्रेस पार्टी में मिला है महासचिव का पद
बता दें कि हाल ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। राहुल ने प्रियंका को लोकसभा चुनावों में पार्टी का जनाधार मजबूत करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। कयास तो इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी इस बार लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं।





