युवा संसद : भविष्य में यही युवा निश्चित रूप में नए भारत का करेगा सृजन

लखनऊ। संसद एक पवित्र स्थान है जहां सिर्फ हमें वस्तुओं की प्राप्ति अधिकारों, नीतियों व अधिनियमों के रूप में होती है। यही वस्तुएं भविष्य में एक बेहतर भारत के सृजन में अपनी भागीदारी प्रस्तुत करती है। संसद के माध्यम से ही सृजन का कार्य होता है और यदि देखा जाए तो सृजन स्वयं में अत्यन्त ही पुण्य का कार्य है, जो स्वयं में अनेकों गुणों को लिए हुए है।
जिला युवा संसद के शुभारम्भ के अवसर पर युवाओं का हौसला बढ़ाया
इसके साथ ही आज का युवा, युवा संसद के माध्यम से देश के संचालन में अपनी भूमिका को भली प्रकार से समझ सकेगा और भविष्य में यही युवा निश्चित रूप में अपने सकारात्मक एवं सुधारात्मक विचारों को सबके सामने रख सकेगा। यह बात लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एसपी सिंह ने गुरूवार को जेके हाॅल, समाजकार्य विभाग में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित जिला युवा संसद के शुभारम्भ के अवसर पर युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कही।
ये भी पढ़ें :-लखनऊ यूनिवर्सिटी के विभागों में पीएचडी की सीटें नहीं होगी शून्य
भारत के नीति नियोक्ताओं तक अपनी बात पहुंचाकर अपनी वृहद रूप से बना सकते हैं पहचान
इस अवसर पर राज्य सम्पर्क अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने अंशुमालि शर्मा ने कहा कि युवा संसद के माध्यम से युवाओं को व्यापक मंच प्रदान किया जा रहा है, जहां पर वे भारत के नीति नियोक्ताओं तक अपनी बात पहुंचाकर अपनी पहचान वृहद रूप से बना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नेता के रूप में स्वयं को देख कर अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के भविष्य में अहम् भूमिका को प्रदर्शित कर सकते हैं। युवाओं को स्वच्छ एवं सुदृढ़ राजनीति में अपनी भूमिका का महत्व दर्शाते हुए स्वयं को संसद में सुशोभित करने की आवश्यकता है।
युवाओं को राजनीति में लाने व देश निर्माण में उनके विचारों को सम्मिलित करने का सुनहरा अवसर
कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. आरके सिंह ने युवाओं को प्रेरित कहा कि जिला युवा संसद में युवाओं के प्रतिभाग विषय सामग्री, विचार, जानकारी, हाव-भाव आदि के आधार पर आंका जाएगा। मोदी द्वारा युवाओं को राजनीति में लाने व देश निर्माण में उनके विचारों को सम्मिलित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। यह कार्य अत्यन्त ही सराहनीय है। युवा ही देश का भविष्य है जिन्हें देश निर्माण में अपना सहयोग देने की आवश्यकता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राकेश द्विवेदी ने बताया कि जिला युवा संसद प्रतिभागियों द्वारा भारत में आतंकवाद पर वैश्विक प्रतिमान निर्धारित किए है, भारत में आर्थिक अपराधियों के लिए वैश्विक प्रतिमान निर्धारित किए हैं, भारत ने जलवायु परिवर्तन पर वैष्विक प्रतिमान निर्धारित किए है।





