पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जेल भरो आंदोलन शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले गुरूवार को जेल भरो आंदोलन शुरू हुआ। इस दौरान शिक्षक—कर्मचारी पुरानी शर्तों के अनुसार पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे। कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांग की कि वह जल्‍द से जल्‍द कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना शुरू करे। अगले चरण में कर्मचारी फिर गिरफ्तारी देकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करेंगे ताकि पुरानी पेंशन बहाल हो सके।

जेल भरो आंदोलन 28,31 व पांच फरवरी को 2019 तक चलेगा
बता दें कि राजधानी लखनऊ के शिक्षकों—कर्मचारियों ने ईको गार्डन में सैकड़ों लोगों ने एस—4 के सह संयोजक आशुतोष मिश्र व मुकेश द्विवेदी उपाध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में गिरफ्तारियां दी।  हालांकि मजिस्ट्रेट ने हिरासत में लेकर शाम को सबको रिहा कर दिया। शिक्षकों में महिलाशक्ति ने कई दर्जन की संख्या में भागीदारी की गई। प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में गिरफ्तारियां दी जा रही हैं। जिसमें हजारों की दंख्य में शिक्षक—कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं। यह गिरफ्तारी का कार्यक्रम 28,31 व पांच फरवरी को 2019 तक चलेगा।
ये भी पढ़ें :-देश की जनता को पता लग गया है कि चौकीदार चोर है :राहुल गांधी
संयोजक आरपी मिश्र ने पेंशन बहाली की मांग दोहराई
गिरफ्तारी से पहले हुई सभा को एस 4 के प्रान्तीय अध्यक्ष एसपी तिवारी, प्रदेश संयोजक सुशील पांडेय,महासचिव आर के निगम,सहसंयोजक आरके वर्मा ,संयुक्तमंत्री अजीत यादव,उपाध्यक्ष अजय बाजपई,मनोज यादव,लल्ली सिंह, हिमेश ठाकुर, श्रीनाथ मौर्य,संजय यादव, उदय प्रताप सिंह राकेश चतुर्वेदी, आमोद शर्मा, सत्येंद्र त्रिपाठी,सारिका गुप्ता,अम्बुजा अवस्थी ,माला तिवारी,राम विलास, शिवनाथ सिंगन संजीव चौरसिया,कविता,सुनीता, प्रिया,इशरावती प्रीति सचदेवा देवानन्द तिवारी अनिल सिंह संयुक्त परिषद के के मिश्र कृष्ण मुरारी पाल,राजीव सिंह,रामेंद्र श्रीवास्तव,जीएन शुक्ला,राम लाल गौड़,संतोष ,शिखा श्रीवास्तव,वीना भूपेश सिंह अभिषेक धीरज सिंह, संजय अवस्थी, अरविंद वर्मा, आनंद सिंह प्रीति सिंह आदि सैकड़ों शिक्षक कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दी।

Back to top button