अपना दल के साथ मिलकर अब AAP लड़ेगी UP में चुनाव, केजरीवाल नहीं होंगे उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि कृष्णा पटेल की अगुवाई वाले अपना दल से उनकी पार्टी ने गठबंधन किया है और दोनों दल मिलकर सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. लेकिन पिछली बार की तरह इस बार पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल वाराणसी से प्रत्याशी नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि फरवरी के अंत तक सीटों और उनके उम्मीदवारों के बारे में फैसला कर लिया जाएगा.

सिंह ने कहा कि पार्टी या केजरीवाल ने कभी नहीं कहा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और 2019 की लोकसभा चुनाव रेस में उतरने की उनकी कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में उन संसदीय क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां उसका संगठन मजबूत है. सीट और प्रत्याशियों पर फरवरी के अंत तक फैसला ले लिया जाएगा.

पहली बार भारत-मध्य एशिया वार्ता में पहुंची भारतीय विदेश मंत्री  सुषमा स्वराज

सिंह ने अपनी दो दिवसीय ‘भाजपा भगाओ-भगवान बचाओ’ यात्रा का समापन रविवार को वाराणसी में किया. यह शनिवार को अयोध्या से शुरू हुई थी. इसमें भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा गया जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर में कथित रूप से मलबे में सैकड़ों शिवलिंग पड़े होने का मुद्दा भी शामिल था.

Back to top button