Google Assistant में आ रहा है बड़ा अपडेट, फोन लॉक होने पर भी कर सकेंगे इस्तेमाल

आपमें से अधिकतर लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करते होंगे तो जाहिर-सी बात है कि आप गूगल असिस्टेंट के बारे में भी जानते होंगे। वैसे यदि आप गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि जल्द ही आप गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल फोन के लॉक होने पर भी कर सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो स्क्रीन लॉक की स्थिति में भी गूगल असिस्टेंट काम करेगा।
यदि आपको याद हो तो गूगल ने अक्टूबर में ही गूगल असिस्टेंट के इश फीचर की घोषणा कर दी थी और फिलहाल गूगल पिक्सल 3 स्मार्टफोन में इसका अपडेट मिला है, जल्द ही इसे सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
वैसे गूगल के इस फीचर के नुकसान भी हो सकते हैं, क्योंकि स्क्रीन अनलॉक होने की स्थिति में आपके फोन पर किसी की नजर हो सकती है और आपका डाटा भी चोरी हो सकता है। गूगल असिस्टेंट को एक बार ऑन करने के बाद आप अलार्म, रिमांडर जैसे फीचर्स को ऑन किया जा सकता है।
बता दें कि कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गूगल का आर्टिफिशियल असिस्टेंट सिर्फ आपसे बातें ही कर रहा है लेकिन आने वाले समय में इसका नया अवतार कॉल सेंटर्स की छुट्टी कर देगा। गूगल असिस्टेंट के साथ वास्तविक आवाज की टेस्टिंग कर रहा है और इस नए असिस्टेंट को डुप्लेक्स (Duplex) नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि टेस्ट पास होने के बाद इसका इस्तेमाल कॉल सेंटर्स में होगा और इस कारण वहां काम कर रहे लोगों की नौकरी खत्म हो सकती है।





