उच्च शिक्षा मंत्री पटवारी ने पदभार ग्रहण किया, बोले- शिक्षा का माहौल बनाने पर रहेगा जोर

नए साल के मौके पर मध्य प्रदेश के नए खेल एवं युवा कल्याण और उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि, “मेरे पास दोनों विभाग युवाओं के भविष्य से जुड़े हुए हैं, स्पोर्ट्स को लेकर विशेष फोकस रहेगा, हमारी कोशिश रहेगी कि मध्य प्रदेश के युवा खेल में आगे बढ़े इसके लिए जो बजट की दरकार है वह भी बढ़ाया जाएगा।” केंद्र और राज्य सरकार से भी बजट अच्छे से अच्छा बजट लेने का प्रयास होगा।
इतना ही नहीं उन्होंने विश्वविद्यालय और कॉलेज का माहौल सुधारने पर जोर दिया। उच्च शिक्षा मंत्री पटवारी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा का माहौल होना चाहिए। गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले, इसकी चिंता हम सभी मिलकर करेंगे, पूरा विभाग टीम की तरह काम करेगा।





