जिला प्रधान संघ की बैठक सम्पन्न
सुलतानपुर, 29 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। जिला प्रधान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष जफर खां की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी। इस दौरान संघ ने वैदहा ग्राम पंचायत शैलेन्द्र सिंह व प्रधानाध्यापिका के हुए विवाद को लेकर चर्चा की गयी। इस पर सभी का कहना था कि मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष जफर खां ने कहा कि इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। और पीड़ित प्रधानाध्यापिका को न्याय मिलना चाहिए। संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा की प्रकरण में प्रशासन के द्वारा जांच टीम गठित कर कार्यवाही की जानी चाहिए।
रिपोर्ट- रोहित दूबे





