‘मैन ऑफ द मैच’ से सम्मानित बुमराह ने कहा- ‘टेस्ट क्रिकेट खेलना ही था सबसे बड़ा सपना’

भारत ने बॉक्सिंग-डे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत टेस्ट क्रिकेट में 150 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। टीम इंडिया की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया है।'मैन ऑफ द मैच' से सम्मानित बुमराह ने कहा- 'टेस्ट क्रिकेट खेलना ही था सबसे बड़ा सपना'मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पाने वाले बुमराह ने कहा, ‘मैं हमेशा से टेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में सोचा करता था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाकर मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं।’

बुमराह ने आगे कहा, ‘बॉक्सिंग डे टेस्ट हो या कोई अन्य मैच किसी भी खिलाड़ी के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना बड़े गर्व की बात होती है। तीसरे टेस्ट में अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन से टीम को जिताने का प्रयास करता हूं।’

बुमराह ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर आपके सब दिन एक से नहीं रहते हैं। आपको कभी विकेट मिलते हैं तो कभी बतौर गेंदबाज आपको खाली हाथ रहना पड़ता है, लेकिन ऐसे में हमें कभी संयम नहीं गंवाना चाहिए।

बुमराह ने कहा कि जब उन्होंने अंतरराष्ट्री एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, तो वह हमेशा टेस्ट क्रिकेट खेलने के बारे में सोचा करते थे। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में बुमराह पहली बार इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।

Back to top button