अगर इन राशि वालो ने पार कर लिया 2019 का पहला सप्ताह, तो यकीन मानिये उन्हें मालामाल होने से नहीं रोक सकता कोई…

वर्ष 2018-19 का संधि सप्ताह कैसा रहेगा. नवारंभ का संकेतक यह सप्ताह किस राशि के लिए कैसा होगा. शुभता और अवरोध का प्रभाव कितना रहेगा. कौन सी राशि वाले नववर्ष पर धमाल मचाने वाले हैं और कौन सी राशि के जातक सहजता से रहने वाले हैं, बता रहे हैं- ज्योतिषाचार्य पंडित अरुणेश कुमार शर्मा.

मेष- मित्रों का साथ और विश्वास उत्साहित रखेगा. नवसंकल्पों के प्रति वचन बद्धता बढ़ेगी. शुरुआत शानदार रहेगी. मध्य में सहजता रखें. उत्तरार्ध भाग्य बढ़ाने वाला है. उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं. अपनों का सहयोग मिलेगा. अच्छे होस्ट या गेस्ट बने रहेंगे. मौसमी सावधानियां बनाए रखें. खानपान श्रेष्ठ रहेगा.

वृष- कार्ययोजनाएं सफल होंगी. सभी का सहयोग पाएंगे. साझेदारी से सब संभव होगा. साथी विश्वसनीय रहेंगे. संपर्क संचार बेहतर रहेगा. लाभ संवार पर रहेगा. सहजता के साथ आगे बढ़ें. परिस्थितियां उत्तरोत्तर शुभता सूचक हैं. मध्य अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी रहेगा. स्वास्थ्य संकेतों का ध्यान रखें. खानपान पर फोकस बढ़ाएंगे.

मिथुन- मनोत्साह से आसपास के वातावरण को आनंदकारी बनाए रखेंगे. मित्रों के साथ धूमधाम से नववर्षोत्सव मना सकते हैं. प्रियजनों से भेंट होगी. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. लाभ बेहतर रहेगा. शुरूआत उम्मीद से अच्छी रहेगी. मध्य नवसंकल्पों को साकार करने की दिशा में कारगर होगा. उत्तरार्ध सभी के साथ और विश्वास ने नव ऊंचाइयां प्रदान करेगा.

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार स्त्री का यह अंग होता है सबसे पवित्र !!

कर्क- सुख सौख्य सामंजस्य बढ़ेगा. परिजनों की इच्छाओं का खास ख्याल रखेंगे. सुविधा संसाधन बढ़ेंगे. परिवार से करीबी बढ़ेगी. मित्रों और प्रियजनों के साथ उत्साह आनंद से रहेंगे. पेशेवरता बढ़ी हुई रहेगीं. संकल्पों पर खरे उतरेंगे. शुभ कार्यों में खर्च बढ़ेगा. सप्ताह उत्तरोत्तर शुभकारक बना रहेगा. गंभीर प्रयासों को आगे बढ़ा सकते हैं.

सिंह- समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए कुछ करने का भाव बढ़ेगा. परिजनों के भरोसे पर खरे उतरेंगे. घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. गंभीर विषयों में रुचि बढ़ेगी. सप्ताह उत्तरोत्तर शुभतावर्धक है. निरंतरता और सक्रियता बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा.

सिंह- समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए कुछ करने का भाव बढ़ेगा. परिजनों के भरोसे पर खरे उतरेंगे. घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. गंभीर विषयों में रुचि बढ़ेगी. सप्ताह उत्तरोत्तर शुभतावर्धक है. निरंतरता और सक्रियता बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा.

तुला- श्रेष्ठता बढ़ाता आया सप्ताह सृजन संवर्धन और संचार को बल देने वाला है. लोगों के विश्वास को जीतेंगे. नवाचार में रुचि रहेगी. उत्साह आनंद से सबको प्रभावित करेंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. प्रदर्शन प्रभावपूर्ण रहेगा. खुशियों को सबसे साझा करेंगे. उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे. निसंकोच आगे बढ़ें. सप्ताह स्मरणीय पलों को रचने में सहायक.

वृश्चिक- शुभकार्यों में रुचि बढ़ेगी. उत्त्रोत्तर शुभता का संचार रहेगा. दान धर्म संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा. रिश्तों का सम्मान देंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे. खुशियों को साझा करने के अवसर बनेंगे. जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे. निजी जीवन खुशहाल रहेगा. वचनबद्धता बढ़ेगी. साख सम्मान में वृद्धि होगी.

धनु- कार्य व्यापार में उम्मीद के अनुरूप बेहतर बने रहेंगे. विस्तार की योजनाएं फलेंगी. मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. प्रतिस्पर्धा की भावना जीत के लिए प्रेरित करेगी. संकल्पशक्ति बढ़ेगी. अपनों के अतिरिक्त करने का भाव रहेगा. रिश्ते मजबूत होंगे. उत्तरार्ध अपेक्षा से अच्छा रहेगा. शुरूआत प्रभावकारी रहेगी.

मकर- महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी. कुछ नया और प्रभावकारी करने का भाव बढ़ेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. सभी वर्गों का सहयोग पाएंगे. उत्सव आयोजन से जुड़ेंगे. कारपोरेट आयोजनों में प्रमुखता से शामिल होंगे. तेजी बनाए रखें. लाभ पर फोकस बढ़ेगा. सप्ताह उत्तरोत्तर शुभकारक. सप्ताहांत में निवेश की संभावनाओं का बल मिलेगा.

कुंभ- भाग्यबली सप्ताह है. निसंकोच आगे बढ़ें. मनोत्साह बढ़ा हुआ रहेगा. अपेक्षा से अच्छे अवसर बनेंगे. मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. धर्म मनोरंजन में आगे रहेंगे. यात्रा संभव है. श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. नव अवसरों की रूपरेखा बनेगी. महत्वपूर्ण लोगों से भेंट होगी. आदरभाव बढ़ेगा. साख सम्मान में वृद्धि होगी.

मीन- कुछ अलग कर दिखाने का भाव रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे. उत्तरोत्तर शुभता के संकेत हैं. भाग्य की प्रबलता से सब संभव करेंगे. यात्रा के योग बने हुए हैं. शुरूआत में सहजता बनाए रखें. खानपान संवरेगा. संपर्क संचार प्रभावी रहेगा. स्वास्थ्य संवार पर रहेगा. मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे. सभी वर्गों का सहयोग मिलेगा.

Back to top button