घर पर बनाएं स्वादिष्ट अमेरिकन पैनकेक्स

 नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने की सोच रही हैं तो आप अमेरिकन पैनकेक्स ट्राई कर सकती हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। तो चलिए जानते हैं टेस्टी-टेस्टी पैनकेक्स बनाने की रेसिपी।घर पर बनाएं स्वादिष्ट अमेरिकन पैनकेक्स

आवश्यक सामग्री

मैदा- 350 ग्राम
चीनी- 100 ग्राम
नमक- एकचुटकी
अंडे- 6
दूध 350 मि.ली
मक्खन- 60 मि.ली (पिघला हुआ)
मेपल सिरप- सर्व करने के लिए
शहद- सर्व करने के लिए
मक्खन- सर्व करने के लिए
चॉकलेट सिरप- सर्व करने के लिए

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी व नमक को मिक्स कर लें। अब इसे साइड पर रख दें।
  • दूसरे बाउल में अंडों को फेंटें और धीरे-धीरे इसमें दूध मिलाते जाएं। फिर इसमें मैदा, चीनी व नमक का मिश्रण मिला लें।
  • फिर इसमें पिघला हुआ मक्खन डालें और एक घंटे के लिए अलग रख दें।
  • अब इस मिश्रण को एक बड़े चम्मच की मदद से पैन पर फैलाएं। इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
  • प्लेट में पेनकेक्स को रखकर इसे मेपल सिरप, शहद, मक्खन व चॉकलेट सिरप डालकर गरमागर्म सर्व करें।
  • आप चाहें तो इसे फ्रैश फ्रूट्स के साथ भी गार्निश कर सकती हैं
Back to top button