घना कोहरा बना ‘काल’: सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे भी

नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के चार बजे हुए सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। मरने वालों में तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसा हरियाणा में अंबाला-दिल्ली हाईवे पर बलदेव नगर इलाके में हुआ। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।घना कोहरा बना 'काल': सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे भी

मरने वालों तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं। दो महिलाओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। तीन लोगों का अंबाला कैंट जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सभी आपस में रिश्तेदार थे और चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहे थे।  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back to top button