जिन लोगों के हाथ पर होता है ये निशान उनको मिलता है सच्‍चा प्‍यार…

जीवन में कुछ क्षण ऐसे भी आते हैं जब स्‍त्री या पुरुष किसी को पाने की दिल से इच्‍छा रखते हैं। कुछ इसमें सफल हो जाते हैं तो बहुत से ऐसा नहीं कर पाते। वैसे प्रेम की लकीर हाथों में दर्ज होती है। यदि यह हाथ में है तो प्रेम पाकर रहेंगे। व्‍यक्‍ति की हथेली में कुछ रेखाएं और निशान होते हैं। हथेली पर ये रेखाएं और निशान व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। साथ ही उसके भविष्‍य का भी इशारा भी करती हैं। ऐेसा ही एक चिह्न है त्रिशूल। यह निशान सबकी हथेलियों पर नहीं होता, लेकिन जिनकी हथेली पर यह निशाना मिलता है वे बहुत भाग्‍यशाली होते हैं। पं.अभि भारद्वाज के अनुसार जानिए कैसे असर करता है यह निशान।जिन लोगों के हाथ पर होता है ये निशान उनको मिलता है सच्‍चा प्‍यार...

  •  यदि शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जीवन में सच्चा प्यार प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की भावनाओं को समझता है और अच्‍छे कामों की प्रशंसा भी करता है।
  • चंद्र पर्वत पर त्रिशूल व्यक्ति को कल्पनाशील और रचनात्मक बनाता है। ऐसे व्यक्ति रोमांटिक प्रकृति के होते हैं। दिल की रेखा के अंत में त्रिशूल भाग्य की निशानी है। विशेष रूप से जब यदि यह बृहस्‍पति पर्वत के नीचे है। ऐसे लोग अन्य लोगों की तुलना में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से ज़्यादा मज़बूत होते हैं। पैसे वाले लोगों के हाथों में यह निशान देखा जा सकता है।
  • मंगल पर त्रिशूल का मतलब है कि व्यक्ति को बहुत देर और कड़ी मेहनत के बाद उसे बहुत सारा धन मिलेगा। इसी तरह यदि मंगल के ऊपरी पर्वत पर त्रिशूल हो तो व्यक्ति सफल एथलीट या पुलिस अधिकारी होता है।
Back to top button