रियलमी के इस नए फ़ोन पर 1500 रु का डिस्काउंट, जल्द करें खरीदी

28 नवंबर को चीन की शानदार कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में रियलमी U1 नमक स्मार्टफोन पेश किया था, लॉन्चिंग के बाद से ही यह स्मार्टफोन कई लोगों की पहली पसंद बन चुका है. बता दें कि अब इस फ़ोन पर भारी मात्रा में छूट मिल रही है. कंपनी इस फोन को छूट के साथ उपलब्ध करा रही है. इसके लिए कंपनी ने एचडीएफसी बैंक से हाथ मिलाया है. रियलमी के इस नए फ़ोन पर 1500 रु का डिस्काउंट, जल्द करें खरीदी

ऑफर यह है कि अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहता है तो एचडीएफसी कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको ₹1500 की तुरंत छूट मिलेगी. बता दें कि यह ऑफर सिर्फ और सिर्फ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर मौजूद है. बता दें कि इस स्मार्टफोन की शुरुआत ₹11999 से है, जिसमें 3 जीबी रैम वाला वेरियंट आपको मिलेगा.  

बता दें कि इस फ़ोन का एक दूसरा वेरिएंट भी आपको मिलेगा. जिसकी कीमत ₹14499 है और 4जीबी रैम से यह लैस है. इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि काफी दमदार स्मार्टफोन है. बता दें कि  यह फोन एआई ब्यूटीप्लस मोड फीचर के साथ आता है. इस फ़ोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जहां पहला 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मिलेगा. वहीं इसमें पावर के लिए  3500 एमएएच की बैटरी मिलेंगी. 

Back to top button