अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणाश्रोत बनें सम्मानित शिक्षक : राम शंकर

केन्द्रीय विद्यालय संगठन संभागीय पुरस्कार वितरण समारोह में शिक्षक हुए सम्मानित

लखनऊ : केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए ‘संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण’ समारोह का आयोजन 20 दिसम्बर-2018 को होटल रमादा, लखनऊ में किया गया। कमल सक्सेना, आई.पी.एस.एवं ए.डी.जी. उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। श्री राम शंकर, संयुक्त सचिव, सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली विशिष्ट आमंत्रित अतिथिके रूप में उपस्थित रहे। के.वि.संगठन लखनऊ संभाग के उपायुक्त अजय पन्त ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों तथा सभी पुरस्कृत प्राचार्यों एवं शिक्षकों का औपचारिक स्वागत किया। उक्त समारोह मे शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्राचार्यों, शिक्षकों एवंशिक्षणेत्तर कर्मचारियोंको मुख्य अतिथि द्वारा संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जिसमें के.वि. ए.एम.सी. लखनऊ के प्राचार्य आर. डी. यादव, के.वि. कानपुर कैंट के प्राचार्य सुदीप वाजपेयी, के.वि. अलीगंज की प्राचार्या संगीता यादव और के. वि. सी.आर.पी.एफ़ बिजनौर के प्राचार्य मनोज वर्मा ने संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किए। शिक्षक वर्ग मे राजेश साहू, के.वि. गोमतीनगर, गौरव वर्मा, के.वि.अलीगंज, नीलेश कुमार मिश्र, के.वि.सीतापुर, रश्मि सिंह, के.वि. क्र.-1चकेरी कानपुर, मीनाक्षी रावत, के.वि.-1 चकेरी कानपुर, रश्मि सिद्धार्थ, के.वि. मेमौरा, मीता पन्त, संगीत शिक्षिका, के.वि.सीतापुर, उदय राज, के.वि.उन्नाव, मनदीप सिंह, के.वि. आई.वी.आर.आई. बरेली, शांतनु सिंह चौहान, के.वि. सीआरपीएफ़ बिजनौर, श्री प्रमोद कुमार, के.वि.उन्नाव, देवेन्द्र शर्मा, आशुलिपिक एवं मनोज कुमार, वरिष्ठ सचिवालय सहायक आदिशिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गए।

स्काउट एवं गाइड के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो शिक्षकों एम.पी.सिंह, के.वि.रायबरेली एवं श्रीमती विनीता सेमवाल, के.वि.गोमती नगर को स्काउट-गाइड मण्डलीय पुरस्कार से सम्मानित किया। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की श्रेणी में केंद्रीय विद्यालय ए.एम.सी. लखनऊको प्रथम स्थान, के.वि.आई.आई. टी कानपुर व के.वि.आर.डी. एस.ओ लखनऊ को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और के.वि.अलीगंज लखनऊ व के.वि.इफ्फको बरेली को संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। हरित विद्यालय पुरस्कार श्रेणी में के.वि.ए.एम.सी. लखनऊ को प्रथम स्थान, के.वि.जे.आर.सी बरेली व के.वि..आई.आई. टी कानपुर को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा के.वि. अलीगंज व के.वि. सी.आर.पी.एफ़ बिजनौर को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान के लिए प्रमाणपत्र दिए गए। संभागीय एवं मण्डलीय पुरस्कारों के अंतर्गत प्रत्येक शिक्षक को दस हज़ार रुपये, प्रमाणपत्र और शाल भेंट किया गया है।

राम शंकर, संयुक्त सचिव, सी.बी.एस.ई. नई दिल्ली ने अपने उद्बोधन मे कहा की केन्द्रीय विद्यालय संगठन हमारे लिए एक प्रयोगशाला की तरह है। उन्होंने कहा कि सम्मानित शिक्षक अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणाश्रोत बनें। मुख्य अतिथि कमल सक्सेना, आई.पी.एस. ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित करने के लिए के के.वि.एस के विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि के.वि.एस देश में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक मानक का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र हर दूसरे सेक्टर से उत्कृष्ट है। शिक्षकों से शिक्षा प्रदान करने के साथ– साथ सोशल इंजिनीअरिंग के प्रति भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का आवाहन किया। इस पुरस्कार समारोह में केवीएस लखनऊ संभाग के सहायक आयुक्त डॉ अनुराग यादव एवं श्रीमती प्रीति सक्सेना भी उपस्थित रहे। टी.पी. गौड़, सहायक आयुक्त (केवीएस लखनऊ संभाग) ने मुख्य अतिथिमहोदय एवं अन्यसभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button