अब सिर्फ 4 घंटे में मिलेगा PAN कार्ड, बस करना होगा ये काम…

जहां 5 दिसंबर से देश में पैन कार्ड को लेकर कई नियम बदल रहे हैं वहीं एक और अच्छी खबर आई है। इसके अनुसार जल्द ही आपको आपना पैन कार्ड महज 4 घंटों में मिल जाएगा। इसके लिए जरूरत होगी तो सिर्फ आधार कार्ड की। उम्मीद की जा रही है कि अगले एक साल में यह लागू हो जाएगा।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा है कि टैक्स डिपार्टमेंट 4 घंटे में पैन कार्ड उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है। चंद्रा ने यह बात मंगलवार को आयकर रिटर्न की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए कही।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न्स फाइल करने वालों की तादाद में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2018-19 में इनकम टैक्स रिटर्न्स का आंकड़ा अब 6.08 करोड़ तक पहुंच गया है।

भारत का सबसे वजनी सैटेलाइट GSAT-11 लॉन्च, लोगों को इससे होगा ये बड़ा फायदा…

अप्रैल 2017 में आई थी e-PAN सुविधा

अप्रैल 2017 में सीबीडीटी ने e-PAN की सुविधा शुरू की थी। इसके तहत हर आवेदक को ई-मेल के जरिए पैन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी PDF फॉर्मेट में भेजी जाती हैष आवेदक अपनी ई-मेल ID से e-PAN को डाउनलोड कर उसे उपयोग में ला सकता है।

Back to top button