सैमसंग का बड़ा धमाका, फ्री में मिलेगा 67,900 रुपये वाला गैलेक्सी नोट 9 स्मार्टफोन


सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में डुअल सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। फोन में 6.4 इंच की क्वॉड एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1440×2960 पिक्सल है। फोन में 6 व 8 जीबी रैम और 128 जीबी व 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। भारत में यह फोन इनहाउस एक्सिनॉज 9810 प्रोसेसर के साथ मिलेगा जबकि अन्य बाजार में इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आएगा। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी नोट की डाउनोडिंग स्पीड 1.2Gbps है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का कैमरा
फोन के कैमरे के बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें दोनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। इनमें से एक लेंस का अपर्चर f/1.5 और दूसरे का f/2.4 है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला है। रियर में मौजूद दोनों कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और 10x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। इसके अलावा कैमरे के साथ एआर इमोजी का भी सपोर्ट मिलेगा। रियर कैमरे से 4के वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कनेक्टिविटी और बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। फोन के बैक में कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए गैलेक्सी नोट 9 को आईपी 68 रेटिंग मिली है। कैमरे के नीचे आयताकार आकार में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी नोट 9 मिडनाइट ब्लैक, मेटालिक कॉपर, ओसियन ब्लू और लावेंडर पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगा। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी नोट की डाउनोडिंग स्पीड 1.2Gbps है। गैलेक्सी नोट 9 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 67,900 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 84,900 रुपये है।





