यहां पराए मर्दों के साथ बनाती हैं संबंध शादीशुदा महिलाएं, कारण जानकर चौंक जाएंगे

दुनिया में कई अजीबो गरीब परंपराएं सुनने को मिलती हैं जिसे सुनकर हम हैरान हो जाते हैं। एक एेसी ही परंपरा के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है जहां महिलाएं अनजान पुरुषों के साथ संबंध बनाती हैं, इस परंपरा के पीछे एक बड़ा कारण भी है।

दरअसल, इंडोनेशिया के बाली द्वीप में हर साल पॉन नामक त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार में यहां की औरतें अनजान शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। साथ ही शादीशुदा महिलाओं के पति भी इस बात को जानते हैं। यहां ये परंपरा 16वीं शताब्दी से चली आ रही है।
पॉन फेस्टिवल मनाने के लिए जावा के गांव सोलो में मौजूद माउंट केमुकस पर्वत पर बड़ी तादाद में पुरुष और औरतें पहुंचते हैं। यहां महिलाएं एक अंजान शख्स की तलाश करती हैं और फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। फिर हर 35 दिन के अंतराल पर यानी जब त्योहार आयोजित होता है, महिला को उसी पुरुष के साथ संबंध बनाना होता है। ऐसा लगातार सात बार करने पर ही औरतों का मकसद पूरा होता है।
बताते हैं कि अनजान साथी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से एक-दूसरे की मुरादें पूरी होती हैं। कहा यह भी जाता है कि अगर कोई औरत पुराने साथी के साथ संबंध बनाती है तो उनकी मुराद पूरी नहीं होगी। इसलिए परंपरा के तहत औरतों को हर बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए नए-नए साथी खोजने पड़ते हैं।
त्योहार से जुड़ा है यह किस्सा- 16वीं शताब्दी में एक राजा था पैंगेरन समोद्रो। वह अपनी सौतेली मां नायी ओंत्रोवुलान पर फिदा था। एक रात जब दोनों संबंध बना रहे थे, तभी दोनों की हत्या कर दी गई। ऐसी मान्यता है कि जब दो लोग वह क्रिया पूरी करते हैं, जिसे पैंगेरन समोद्रो और नायी ओंत्रोवुलान मौत से पहले पूरा नहीं कर पाए, तो उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में खुशहाली आती है।
एक मान्यता ऐसी भी है कि पैंगेरन समोद्रो और नायी ओंत्रोवुलान ने शारीरिक संबंध बनाकर पाप किया क्योंकि उन दोनों का रिश्ता मां-बेटे का था। इसलिए अगर कोई महिला या पुरुष किसी अंजान के साथ संबंध बनाता है तो वह भी पाप करता है। इसलिए रिश्तों को ताक पर रखकर संबंध बनाने का पाप करने वाले को समोद्रो और ओंत्रोवुलान आशीर्वाद देते हैं।
पॉन फेस्टिवल मनाने के लिए जावा के गांव सोलो में मौजूद माउंट केमुकस पर्वत आने वाले लोग पहले पैंगेरन समोद्रो और नायी ओंत्रोवुलान की कब्र पर फूल भी अर्पित करते हैं। फिर कुंड में स्नान करने के बाद पार्टनर के साथ संबंध बनाते हैं। यहां अब कई होटल भी बन गए हैं, जहां जोड़े अपना हसीन समय बिताकर मुरादें पूरी करते हैं।





